फारुकी के पंजे से अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से रौंदा

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप
Follow on Google News
फारुकी के पंजे से अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से रौंदा

प्रोविडेंस/गुयाना। तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी के पांच विकेट और रहमानुल्लाह गुरबाज तथा इब्राहिम जदरान के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी की मदद से अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में युगांडा को 125 रन से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 45 गेंद में 76 रन बनाए, जबकि जदरान ने 46 गेंद में 70 रन की पारी खेली। दोनों ने पुरुषों के टी20 विश्व कप में पहले विकेट के लिए सर्वोच्च 154 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 183 रन बनाए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट लिए। विश्व कप में पहली बार उतरी युगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर आउट हो गई। फारुकी दो बार हैट्रिक लेने के करीब पहुंचे थे। पहली गेंद पर चौका पड़ने के बाद उन्होंने बेहतरीन इनस्विंगर पर रौनक पटेल को आउट किया। इसके बाद रोजर मुकासा पगबाधा आउट हो गए।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके फारुकी ने 13वें ओवर में तीन और विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने रियाजत अली शाह को बोल्ड किया और युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा को गुरबाज के हाथों लपकवाया। वह हैट्रिक से चूक गए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर एक और विकेट लिया। इससे पहले अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। गुरबाज ने पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts