PlayBreaking News

दो जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या पूरी 34 हुई

Follow on Google News
दो जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या पूरी 34 हुई

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या फिर से 34 हो जाएगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या 34 है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की।

मणिपुर के पहले जज जो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से शीर्ष न्यायालय में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 11 जुलाई को न्यायमूर्ति महादेवन के साथ उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा था, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति से पूर्वोत्तर को प्रतिनिधित्व मिलेगा। न्यायमूर्ति सिंह मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले हैं।

न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। पदोन्नति के लिए उनके नाम की सिफारिश करते हुए कॉलेजियम ने कहा था कि न्यायमूर्ति महादेवन तमिलनाडु राज्य के एक पिछड़े समुदाय से हैं। उनकी नियुक्ति से पीठ में विविधता आएगी।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts