Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल से बाहर आए Julian Assange, US कोर्ट में स्वीकार किया अपना अपराध

जेल से बाहर आए Julian Assange, US कोर्ट में स्वीकार किया अपना अपराध
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अब पूरी तरह से आजाद हो गए हैं। एक डील के तहत सायपन की एक अमेरिकी अदालत में असांजे ने बुधवार को अपना अपराध स्वीकार कर लिया। विकीलीक्स के प्रधान संपादक क्रिस्टिन ह्राफसन ने बताया कि आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के हस्तक्षेप के बाद यह समझौत हुआ है। 2010 से चल रही कानूनी उठापटक के बाद आखिरकार यह मामला खत्म हो गया है।

असांजे ने US कोर्ट में कबूला अपराध

52 साल के जूलियन असांजे ने प्रशांत अमेरिकी क्षेत्र, उत्तरी मरियाना द्वीप समूह में अदालत कक्ष में राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और उसे प्रसारित करने की बात स्वीकार की।

1901 दिन बाद जेल से रिहा हुए जूलियन असांजे

विकीलीक्स ने 25 जून को एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- जूलियान असांजे रिहा हो गए हैं। 1901 दिन वहां बिताने के बाद 24 जून की सुबह वे बेलमार्श मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल से बाहर आ गए। देखें विकीलीक्स की पोस्ट-

ऐसे जेल जाने से बचे जूलियन

जूलियन असांजे ने अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक डील की है। इस डील के तहत असांजे ने अमेरिका का गोपनीय डेटा चुराने के आरोप को कबूल करने के लिए तैयार हो गए हैं। अब वह जेल जाने से बच सकेंगे।

जूलियन असांजे पर क्या आरोप है ?

विकीलीक्स ने कहा कि 52 साल के जूलियन असांजे को अमेरिका के राष्ट्रीय और रक्षा क्षेत्र से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। बता दें कि 2010 में, 2010 में, विकीलीक्स ने अफगानिस्तान और इराक युद्ध के दौरान हजारों गोपनीय अमेरिकी सैन्य दस्तावेजों को लीक किया था। इसे अमेरिका के सैन्य इतिहास में सबसे बड़ी सुरक्षा चूक बताई गई थी।

क्या है विकीलीक्स ?

विकीलीक्स एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। विकीलीक्स वेबसाइट की शुरुआत पेशेवर पत्रकार और हैकर जूलियन असांजे ने साल 2006 में की थी। यह एक ऐसी ऑर्गेनाइजेशन है जो दुनिया भर में खुफिया जानकारी, समाचार लीक और अज्ञात स्रोतों से प्राप्त गोपनीय जानकारी प्रकाशित करने वाली संस्था के रूप में मशहूर है। इस वेबसाइट के लॉन्च होने के महज सालभर के अंदर ही 12 लाख से अधिक दस्तावेजों का डेटाबेस तैयार हो गया था। ये भी पढ़ें- WikiLeaks Founder Julian Assange 1901 दिन बाद ब्रिटिश की जेल से रिहा, जासूसी के आरोपों को स्वीकार किया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts