Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WhatsApp पर इंपोर्टेंट मैसेज को ऐसे करें 'सेव', बेहद काम का है ये फीचर

नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। ये अपने यूजर्स को कई सुविधाएं भी देता है। जैसे की अगर आपको अगर आप किसी चैट में खास मैसेज को अलग से सेव करना चाहते हैं तो एप आपको ये सुविधा देता है। इस फीचर का नाम Starred Messages है। इसकी मदद से आप एक खास मैसेज को स्टार मार्क करके सेव कर सकते हैं। आप जरूरत पड़ने पर इस मेसेज को देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और आप इस तक एक्सेस कैसे कर सकते हैं।

ऐसे करें WhatsApp के इस खास फीचर का इस्तेमाल

  • Starred Messages फीचर का यूज करने के लिए सबसे पहले WhatsApp को ओपन करें।
  • अब जिस भी कॉन्टैक्ट्स का मैसेज आपको बुकमार्क करना है उसकी चैट ओपन करें।
  • इतना करने के बाद चैट का जो भी मैसेज आपको स्टार मार्क करना है उस पर लॉन्ग प्रेस करें मतलब उसे कुछ देर दबाए रखें।
  • अब आपके सामने कई ऑप्शंस आएंगे, इनमें से आपको Star का ऑप्शन सिलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप व्हाट्सऐप में किसी स्पेशल मैसेज को स्टार मार्क करेंगे वह अलग से सेव हो जाएगा।
  • वहीं अगर आप मैसेज को दोबारा Unstar करना चाहते हैं तो फिर उस मैसेज को प्रेस करके रखें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने वही ऑप्शंस आएंगे। बस यहां स्टार की जगह अनस्टार होगा, इसे सलेक्ट कर लें।

यहां देखें Starred Messages

  • स्टार मार्क किए गए मैसेज को देखने के लिए WhatsApp में उस चैट को ओपन करें जिसका मैसेज आपने मार्क किया है।
  • अब उसकी प्रोफाइल पर जाएं. यहां आपको कई ऑप्शंस दिखेंग।
  • इन ऑप्शंस में से आपको Starred Messages को सलेक्ट करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके सामने स्टार मार्क किए गए सभी मैसेज आ जाएंगे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts