Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल में 10 साल की बच्ची से रेप-हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में लगाई आग, पथराव भी किया

पश्चिम बंगाल में 10 साल की बच्ची से रेप-हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में लगाई आग, पथराव भी किया
पश्चिम बंगाल से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले में 10 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जब नाबालिग का परिवार कुलतली के महिषामारी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उन्हें परेशान किया और कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी में आगजनी कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। यह घटना कुलटाली के महिषमारी हाट से सटे कृपाखाली इलाके की है।

पुलिसकर्मी चौकी छोड़कर भागे, भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने चौकी के बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की और पुलिसकर्मियों को परिसर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भेजा गया और एसडीपीओ एवं अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को मौके पर ही रोकने की कोशिश कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। देखें VIDEO...

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

  • एक स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया कि लड़की के परिजनों ने इलाके के महिषमारी चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की।
  • ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उसी तरह व्यवहार किया, जैसा उन्होंने आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद किया था।
  • गणेश डोलुई नामक एक स्थानीय ने कहा कि हम तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि हमारी नाबालिग बेटी के दुष्कर्म और हत्या में शामिल सभी लोगों को सजा नहीं मिल जाती।
  • गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिन्होंने शिकायत पर देरी से कार्रवाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो लड़की को बचाया जा सकता था।

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गई। शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मासूम के साथ कथित दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है और हम मृतक के परिवार के साथ हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts