ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : प्रेम प्रसंग के मामलों में इन राशियों के लिए शुभ है ये सप्ताह… पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15 October to 21 October 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य बल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। माता को लेकर चिंता रह सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आपकी तरक्की के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कठिनाइयां भर रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक ही रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद स्वरूप के योग बन सकते हैं। घर में शुभ मांगलिक वातावरण रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कष्ट भर रहेगा। दांपत्य जीवन में कला का अनुभव करना पड़ सकता है, यात्रा से कष्ट होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कष्ट भरा रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिता की तरफ से चिंता रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे। अपना मनोबल बनाए रखें। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। तरक्की के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उसे पर काबू पा लेंगे। आपके मन में आलस्य और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। आपकी वाणी में ओज रहेगा। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं। माता को लेकर चिंता रहेगी। संतान को लेकर कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने मन में अभिमान की भावना ना आने दें। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। माता को लेकर चिंता रहेगी। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय प्रतियोगिता परीक्षा वाला हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपने मन में निराशा और नकारात्मकता को हावी ना होने दें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ कष्ट का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक नहीं है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो कुछ खास नहीं रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टकारी हो सकता है। कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें, अन्यथा किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उसे पर काबू पा लेंगे तथा आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय को टाल देना ही उचित होगा। संतान की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय कठिनाई भरा रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। पिता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आलस्य और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट का अनुभव हो सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं कष्टकारी रहेगी। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि भवन वाहन आदि के खरीद फरोख्त के योग बनेंगे। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। पिता को लेकर चिंता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उसे पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग्य बाल में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय के योग बन सकते हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए वह सप्ताह अच्छा है। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है, आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए।

धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button