ताजा खबरधर्म

Weekly horoscope : मिथुन राशि वालों के रुके कार्य होंगे पूरे, वृषभ वालों को गुप्त शत्रुओं से रहना होगा सावधान

Weekly Horoscope 5-11 March : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया से जानें यह सप्ताह किन राशियों के लिए कुछ अच्छा लाने वाला है और किन राशियों को करनी पड़ेगी मेहनत। कैसा जाएगा होली का त्योहार। 

मेष :
सप्ताह की शुरुआत पिछले सप्ताह की परेशानियों के साथ ही होगी, परंतु सप्ताह के अंत में इन पर काबू आ जाएगा। सप्ताहांत पर आपको फिर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें। पड़ोसी-रिश्तेदार या छोटे भाई बहनों से कुछ निराशा ही हाथ लगेगी, परंतु संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को यह सप्ताह अच्छा रहेगा, पदोन्नति के अवसर बनेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। दांपत्य जीवन में सावधानी रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए परिश्रम की अधिकता रहेगी। उच्च शिक्षा में संलग्न विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छी खबर लेकर आया है। यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय : मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में दीपक जलाएं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ : यह सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंेगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। पड़ोसियों और छोटे भाई-बहनों से कुछ लाभ होने की संभावना है। भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए कुछ उदासीनता का माहौल रह सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह एक सामान्य सप्ताह रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए गुप्त शत्रुओं के संयंत्रों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह यह सप्ताह उन्नति दायक है कार्य के नए अवसर बनेंगे तथा सरकारी पक्ष से लाभ होगा। इस सप्ताह यदि लंबी यात्रा के अवसर बन रहे हैं तो उन्हें डाल देना ही उचित होगा। जो जातक प्राप्ति की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह एक शुभ अवसर है मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
उपाय : देवी मां की आराधना करें और उन्हें चुनरी अर्पित करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताहांत आते-आते स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके मन में कुछ खिन्नता रहेगी, परंतु अधिकारियों के सहयोग से काम बनने की पूरी संभावना है। आस-पड़ोस में सुखद वातावरण रहेगा तथा छोटे भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कार्य राजकीय पक्ष के सहयोग से निपट जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह मेहनत का समय है। प्रेम प्रसंग के मामले में यह सप्ताह शुभ नहीं कहा जा सकता। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रह सकता है। रुके कार्य पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इस राशि के जातकों को मन में अवसाद या निराशा को हावी नहीं होने देना चाहिए, तभी भाग्य साथ देगा।
उपाय : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ निराशा हाथ लग सकती है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी से अपने बिगड़े हुए काम बना लेंगे। छोटे भाई-बहनों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। माता को लेकर भी परेशानी हो सकती है। भूमि-वाहन भवन आदि से संबंधित कार्यों को टालना ही उचित रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। इस सप्ताह जुए आदि में पैसा नहीं लगाएं। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह एक अच्छा सप्ताह हो सकता है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक जोखिम उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, जबकि नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी यह सप्ताह सुखद रहने वाला है।
उपाय : शिवजी की आराधना करें।

सिंह : इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह उर्जा और खुशियों से भरा होगा। घर परिवार में भी एक सुखद और मांगलिक वातावरण रहेगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। भूमि-भवन और वाहन संबंधी कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक प्रतियोगिता का समय साबित हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह एक साधारण सप्ताह रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जबकि व्यापारी वर्ग के लिए यह एक अच्छा सप्ताह साबित होगा। दांपत्य जीवन के लिए यह मिलाजुला सप्ताह रहने वाला है।
उपाय : सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य तक आपमें एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। परिस्थितियां बदल जाएंगी। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही मुख और आंखों का ध्यान रखें। पड़ोसी और छोटे भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। माता से संबंध मधुर होंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ मुश्किल आ सकती है, परंतु व्यापारी वर्ग के लिए यह एक बहुत अच्छा सप्ताह साबित होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी।
उपाय : गणेश जी की आराधना करें।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आएंगी। मन में कुछ अवसाद या चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आस-पड़ोस में सुखद वातावरण रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन संबंधी कार्यों में अभी निर्णय न लें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह संघर्ष परिश्रम का समय है। प्रेम-प्रसंग में मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा सप्ताह साबित होगा, जबकि दांपत्य जीवन में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग को नुकसान उठाना पड़ सकता है, सावधानी रखें।
उपाय : देवी मां की उपासना करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। आपको किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है, परंतु अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। घर परिवार में एक सुखद और मांगलिक वातावरण रहेगा, परंतु परिश्रम की अधिकता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत ही लकी रहेगा। मनोकामनाएं पूरी होंगी। प्रेम प्रसंगों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही सुखद होने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। दांपत्य जीवन में सावधानी रखें तथा वाद-विवाद से बचें।
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें

धनु : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। मन में एक आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार होगा, परंतु आय के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। भूमि-भवन और वाहन आदि से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इनके क्रय-विक्रय के लिए यह एक अच्छा समय है। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान को लेकर कोई परेशानी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, परंतु राजकीय कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए यह परिश्रम का समय है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है।
उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं होगी, परंतु सप्ताह के मध्य तक भाग्य साथ देगा। परेशानियां सुलझ जाएंगी। छोटे भाई-बहनों और पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को लेकर चिंता बनी रह सकती है। भूमि-भवन और वाहन संबंधी कार्यों के लिए यह एक अच्छा समय नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक साधारण समय है। बड़े अधिकारियों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन के लिए यह एक साधारण सप्ताह रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा।
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विविध रंगों से भरा हुआ रहेगा। इस सप्ताह बहुत व्यस्तता रह सकती है, परंतु आप अपनी वाणी द्वारा सभी को प्रभावित करेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी तथा पड़ोसी रिश्तेदारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। भूमि भवन वाहन आदि की खरीद का विचार बन सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा तथा व्यापारी वर्ग के लिए भी यह एक अच्छा सप्ताह साबित होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी प्रेम प्रसंगों के लिए भी यह एक सुखद सप्ताह रहेगा।
उपाय : शनिवार को शनि मंदिर में तेल अर्पित करें।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु सप्ताह का मध्य बहुत अच्छा रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत तक मन में कोई अवसाद या परेशानी के घर कर जाने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। भूमि या वाहन आदि के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा आदि के दौर से गुजरना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। कहीं घूमने फिरने का या यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए खर्चों की अधिकता रहेगी, जबकि नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह तबादला आदि का योग बन सकता है।
उपाय : विष्णु जी की आराधना करें।

यह भी पढ़ें : MP Weather Update : इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, आंधी-तूफान से फसलों को हुआ नुकसान

संबंधित खबरें...

Back to top button