PlayBreaking News

Weekly Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में होगा फायदा, जानिए अपनी राशि के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Follow on Google News
Weekly Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में होगा फायदा, जानिए अपनी राशि के लिए कैसा रहेगा सप्ताह
Weekly Horoscope 5 june to 11june 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि जातकों को व्यापार में फायदा होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मेष राशि वाले अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा वाणी में नम्रता रखें। मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह के कष्टों से छुटकारा मिलेगा। लेकिन, आपके मन में बहुत बेचैनी रह सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा वाणी में नम्रता रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा, किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता है। वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य तक आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपको अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। दूर यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्चों पर काबू रखने में मुश्किल होगी। व्यर्थ धन बर्बाद होगा। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कुछ अड़चन सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी और खानपान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूर की यात्राएं हो सकती हैं। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें, किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से इस सप्ताह आपको बचना चाहिए। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के सौदों को टाल देना ही उचित है। इस सप्ताह निर्णय ना लें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में संभल कर रहने की आवश्यकता है। राजनीति आदि से जुड़े लोगों व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह पदोन्नति व बाला हो सकता है। सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले, सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ मनमुटाव या अनबन हो सकती है। इस सप्ताह आपके मनोबल में कुछ कमी रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के विक्रय के योग बन रहे हैं। माता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। इस सप्ताह किसी तीर्थ यात्रा के योग बन सकते हैं। कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आपकी परिस्थितियां सुधर जाएंगी। इस सप्ताह आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें एवं खानपान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होने की संभावना है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के सौदों को टाल देना ही उचित रहेगा। किसी भी प्रकार के सट्टे जुए आदि में पैसों का जोखिम ना उठाएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का प्रतिफल अवश्य ही मिलेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है, आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है, जिसे सप्ताह के अंत में आप काबू पा लेंगे। इस सप्ताह आपके मन में अनिश्चय की स्थिति रहेगी। स्वयं को अवसाद आदि की स्थिति से बचाना होगा। आपकी वाणी में ओज रहेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत का प्रतिफल अवश्य ही मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए लाभ हो सकता है। परंतु, आपको कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से स्वयं को दूर रखें। वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के अंत में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में जोश रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं तथा उनसे लाभ होने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कड़ी मेहनत का होगा। प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा, मेहनत की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। लाभ होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इस सप्ताह आपको यात्रा को टाल देना ही उचित रहेगा, अन्यथा यात्रा से कष्ट होगा। धनु : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह संभल के रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए मिलाजुला सप्ताह रहेगा। मेहनत की अधिकता हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए मान सम्मान के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी उठापटक भरा रह सकता है। आपकी आय प्रभावित हो सकती है तथा आपका धन कहीं फंस सकता है। सावधानी रखें। मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे और आप में नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। लेकिन, उन्हें टाल देना उचित होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, मान सम्मान के अवसर बनेंगे। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। परंतु, सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी और छोटे भाई बहनों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से कुछ परेशानी आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा और आपको अपने मेहनत का प्रतिफल भी मिलेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। अनावश्यक विवाद से स्वयं को बचा कर रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे। यह सब का शुभ समाचार देगा। छोटी दूरी की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts