अन्यखेल

Asia Cup Hockey 2022 : टीम इंडिया ने जापान को 2-1 से दी मात, लीग की हार का लिया बदला

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप-2022 के सुपर-4 स्टेज में जीत के साथ आगाज किया है। शनिवार भारत ने जापान को 2-1 से हरा दिया। भारत की ओर से मनजीत (8वें मिनट) और पवन राजभर (35वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं जापान की ओर से इकलौता गोल तकुमा निवा ने मैच के 18वें मिनट में किया। इसके साथ ही लीग मैच के दौरान मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया। लीग मैच में जापान ने भारत को 2-5 गोल से हराया था।

ये भी पढ़ें: Hockey Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया

जापान का नहीं चला जोर

जापान को भारत ने पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ के 18वें मिनट में जापान को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे टीम ने गोल में बदल दिया। जापान के नेवा ने गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में कोई गोल भारत की तरफ से नहीं किया गया और हाफ टाइम तक दोनों का स्कोर एक-एक से बराबर रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की और खेल के 34वें मिनट में पवन राजभर ने भारत के लिए दूसरा गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस दौरान जापान की टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस के सामने इस टीम की एक नहीं चली। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने जापान पर 2-1 की बढ़त बनाए रखी। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। चौथे क्वार्टर में भी भारत ने जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया और खेल खत्म होने तक बढ़त को 2-1 बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

भारत ने लिया पिछली हार का बदला

जापान के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लीग मैच में मिली हार का भी बदला ले लिया। गौरतलब है कि लीग मैच में जापान ने भारत को 2-5 गोल से हराया था। जापान ने लीग स्टेज में अपने तीनों मैच जीते थे और वह पूल-एमें टॉप पर रही थी। वहीं भारत और पाकिस्तान दोनों के ही चार अंक थे, लेकिन मौजूदा चैम्पियन भारत ने बेहतर गोल अंतर के कारण अगले दौर में जगह बनाई।

मलेशिया से भारत का अगला मैच

भारत के अलावा सुपर-4 स्टेज में जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया ने जगह बनाई है। ये सभी टीम एक-दूसरे से एक-बार भिड़ेंगी जिसके बाद टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में रविवार को मलेशिया का सामना करेगा।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button