Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बढ़ेगा तापमान, UP-बिहार-झारखंड में बने बारिश के आसार

Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बढ़ेगा तापमान, UP-बिहार-झारखंड में बने बारिश के आसार
भारत के मौसम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि कुछ जगहों पर हीटवेव और लू ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर बारिश हुई है, जिससे दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का असर बना हुआ है। उत्तर भारत के राज्य जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मध्यभारत में भी तेज धूप और गर्म हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ जगहों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान

देश के विभिन्न शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लखनऊ और जयपुर दोनों में पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, रांची में मौसम ठंडा रहा और तापमान 29 डिग्री रहा। मुंबई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, श्रीनगर और असम में तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें- ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : होटल से पकड़ाई भारत और नेपाल की कॉल गर्ल्स, मैनेजर लाता था लड़कियां
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts