Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आसमान में मौसम का ‘ब्रेक’, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान! इंदौर की 12 उड़ानें लेट

दिल्ली में खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल; आने वाली उड़ानों की देरी से इंदौर से रवाना होने वाली फ्लाइट भी हुईं प्रभावित, यात्री परेशान
आसमान में मौसम का ‘ब्रेक’, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान! इंदौर की 12 उड़ानें लेट
फाइल फोटो

इंदौर। दिल्ली में खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों का असर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर भी दिखाई दिया। कल एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली 12 उड़ानें तय समय से देरी से संचालित हुईं। इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ उड़ानें एक घंटे से अधिक देर से पहुंचीं या रवाना हुईं, जबकि सबसे ज्यादा देरी इंदौर-रायपुर उड़ान में 2 घंटे 45 मिनट की रही।  विमानतल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण देश के कई सेक्टर प्रभावित हुए। दिल्ली से सीधे इंदौर आने वाली उड़ानों के साथ ही दिल्ली होकर दूसरे शहरों से आने वाली फ्लाइट्स भी देरी से चलीं। इनका सीधा असर इंदौर से आगे जाने वाली उड़ानों के संचालन पर भी पड़ा।

ये भी पढ़ें: होटल सयाजी किचन की गंदगी देख टूटा भरोसा!शादी की बुकिंग रद्द, 7 लाख लौटाने कलेक्टर से गुहार

गोवा से आने वाली फ्लाइट 2 घंटे 33 मिनट लेट

देरी से प्रभावित उड़ानों में सबसे ज्यादा इंडिगो की फ्लाइट्स रहीं। इसके अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर भी असर पड़ा। गोवा से इंदौर आने वाली इंडिगो की 6ई-813 उड़ान का निर्धारित समय शाम 4.35 बजे था, लेकिन यह शाम 7.08 बजे इंदौर पहुंची। इस तरह उड़ान 2 घंटे 33 मिनट देर से पहुंची। वहीं दिल्ली से इंदौर आने वाली इंडिगो की 6ई-6829 उड़ान का निर्धारित समय शाम 6.45 बजे था, लेकिन यह रात 8.49 बजे इंदौर पहुंची। इसमें 2 घंटे 4 मिनट की देरी हुई।

ये भी पढ़ें: पासबुक-एटीएम की लगी बोली! एक बैंक खाते की तीन बार हुई खरीद-फरोख्त,साइबर ठगों का नया फॉर्मूला

रायपुर उड़ान सबसे ज्यादा लेट

दिन की सबसे ज्यादा देरी वाली उड़ान इंदौर-रायपुर 6ई-813 रही। इसका निर्धारित समय शाम 5.10 बजे था, लेकिन उड़ान रात 7.55 बजे रवाना हुई। यानी यात्रियों को 2 घंटे 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा इंदौर-दिल्ली की इंडिगो उड़ान 6ई-5301 भी 1 घंटे 55 मिनट देर से रवाना हुई। इसका निर्धारित समय शाम 7.25 बजे था, जबकि यह रात 9.20 बजे रवाना हुई।

ये भी पढ़ें: 2018 में मिल गया था ‘जहर’ का अलर्ट, 7 साल सोता रहा निगम! भागीरथपुरा कांड में आधा दर्जन अफसर जिम्मेदार

एक के बाद एक उड़ानें पिछड़ीं

(1) हैदराबाद से इंदौर आने वाली इंडिगो की 6ई-621 उड़ान का निर्धारित समय रात 9.50 बजे था, लेकिन यह रात 11 बजे पहुंची। इसमें 1 घंटे 10 मिनट की देरी हुई। 

(2) इंदौर-मुंबई की 6ई-6698 उड़ान भी 1 घंटे 10 मिनट देर से रवाना हुई। मुंबई से इंदौर आने वाली 6ई-5273 उड़ान 1 घंटे 3 मिनट देरी से पहुंची। 

(3) इंदौर-हैदराबाद की 6ई-6916 उड़ान एक घंटे देर से रवाना हुई। 

(4) इंदौर-मुंबई की 6ई-552 उड़ान 55 मिनट, दिल्ली-इंदौर की एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1228 54 मिनट और मुंबई-इंदौर की एयर इंडिया एआई-2749 50 मिनट देर से पहुंची

इंदौर -मुंबई की एयर इंडिया एआई-1780 उड़ान भी निर्धारित समय से 45 मिनट देर से रवाना हुई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts