Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, 2 मई तक हल्की से तेज बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में रहेगी गर्मी

MP Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, 2 मई तक हल्की से तेज बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में रहेगी गर्मी
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान कम रहा और अगले दिनों में यानी 2 मई तक बारिश की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर बने वेदर सिस्टम के असर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से 2 से 3 दिन मौसम में ठंडक बनी रहने का आसार हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में गर्मी तेज बनी रहेगी। भोपाल और इंदौर में भी तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ लाइनों के कारण प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 1 और 2 मई को भी नया मौसम सिस्टम बनने से बारिश के आसार हैं।

यहां मिलेगी लोगों को राहत

राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सें नर्मदापुरम, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदलेगा और बारिश के आसार है।

इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर

एक ओर जहां प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, वहीं कई जगहों पर लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दिन में लू और रात में बारिश की चेतावनी है। वही भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में तेज गर्मी के आसार हैं।

पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान

सोमवार को कई जगहों पर तेज धूप और गर्मी रही। ग्वालियर का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। उज्जैन में 42 डिग्री, इंदौर मं1 41.4 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में 38.6 डिग्री दर्ज हुआ। ये भी पढ़ें- पहलगाम अटैक पर बड़ा खुलासा : पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो निकला मास्टरमाइंड, लश्कर ने हाशिम मूसा को भेजा था कश्मीर
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts