
मुरैना। शहर के जौरा कस्बे में हनुमान मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बीच बाजार में गोली चलने से भगदड़ मच गई। वहीं घटना के बाद बाजार बंद हो गया है।
युवती को गोली मारने के बाद युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन संकरा बाजार होने से उसे भागने का मौका नहीं मिला। फिर करीब 80 फीट दूर जाकर उसने खुद को गोली मार ली। प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी विजय प्रजापति (18) सोनिया पटवा को चाहता था। युवती के हनुमान चौराहा पर माला पिरोने का काम करती थी। शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे विजय प्रजापति हनुमान चौराहे पर आया और सोनिया से बातचीत करने लगा। इसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया और उसके बाद विजय ने कट्टा निकालकर सोनिया को गोली मार दी।
घटना के बाद जौरा का बाजार हुआ बंद
गोली लगने से सोनिया जमीन पर गिर गई। गोली मारने के बाद विजय मौके से भागा, लेकिन बाजार में भीड़ होने की वजह वह भाग नहीं सका। वह लगभग 80 फीट दूर जाकर उसने खुद की कनपटी पर कट्टा रखकर गोली मार दी। गोली मारते ही खून का फव्वारा फूट गया और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि, दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जौरा का बाजार बंद हो गया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।