Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस हादसा : घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, बोले- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस हादसा : घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, बोले- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में रहते हुए अपने सभी कार्यक्रम और बैठक रद्द कर दी और रामनगर के लिए रवाना हो गए। सीएम धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएम ने घटना को लेकर कहा कि इसके लिए पहले ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार (4 नवंबर) सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस किनाथ से रामनगर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। वहीं खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के मुताबिक, ‘सल्ट और रानीखेत से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। 36 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू पूरा होने के बाद मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा।’ पुलिस ने बताया कि, बस गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस काफी जर्जर थी। देखें वीडियो…

सहायता राशि का ऐलान, जांच के आदेश जारी

CM पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्चुला, अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आयुक्त कुमाऊं मंडल को निर्देश दिए हैं। साथ ही पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts