उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 12 लोगों की मौत; गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट

Follow on Google News
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 12 लोगों की मौत; गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट
देहरादून। उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर रैतोली गांव के पास शनिवार को एक टेंपो-ट्रैवलर के सड़क से फिसल कर अलकनंदा नदी में गिर गया। दुर्घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। वाहन में कुल 23 लोग सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर बचाव अभियान में जुट गई हैं। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है।

वाहन में 23 यात्री सवार थे

रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, वाहन में चालक दल के 3 सदस्यों समेत 23 यात्री सवार थे। वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया। https://x.com/psamachar1/status/1801926827151102099/

नदी में की जा रही सर्चिंग

एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि नदी में अभी सर्चिंग की जा रही है। स्थानीय लोग, SDRF, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन और जल पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वहीं आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया-ट्रैवलर नोएडा (यूपी) से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। यह 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ड्राइवर बहुत गंभीर घायल है। इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। https://x.com/psamachar1/status/1801893703994224779/

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 18 जून को वाराणसी से किसानों के लिए जारी करेंगे 20 हजार करोड़, खातों में डलेगी पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts