Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हो जाइए स्पेस में डिनर करने के लिए तैयार, अमेरिकी स्पेस ट्रैवल कंपनी ने दिया लोगों को खास ऑफर; जानें टिकट का प्राइज

हो जाइए स्पेस में डिनर करने के लिए तैयार, अमेरिकी स्पेस ट्रैवल कंपनी ने दिया लोगों को खास ऑफर; जानें टिकट का प्राइज
फ्लोरिडा। अमेरिका की स्पेस ट्रैवल कंपनी स्पेस VIP जल्द ही अंतरिक्ष में डिनर का अनुभव देने वाली है। कंपनी लोगों के लिए खास ऑफर लेकर आ रही है। इसमें हाई-टेक स्पेस बैलून से यात्रा कराई जाएगी जो की छह घंटे की होगी। यात्रा के लिए इस्तेमाल हो रहा नेपच्यून स्पेसशिप कोई रॉकेट नहीं है। इसमें एक प्रेशराइज्ड कैप्सूल को स्पेस बैलून की मदद से ऊपर उठाया जाएगा। डिनर के लिए एक मिशेलिन स्टार रेस्तरां से नीदरलैंड के शेफ रसमस मंक को चुना गया है। इस यात्रा के लिए 6 लोगों का चुनाव होगा, जिन्हें पृथ्वी के वायुमंडल के 99% ऊपर डिनर कराया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस खास डिनर को करने के लिए आपको कितने का टिकट खरीदना पड़ेगा। space restaurant

एक टिकट की कीमत उड़ा देगी होश

इस खास डिनर के लिए एक टिकट की कीमत करीब 500,000 डॉलर है। जो कि भारत के रुपए के अनुसार 4.10 करोड़ होने वाली है। 6 घंटे की यह यात्रा अगले साल से शुरू होगी। इस यात्रा के लिए स्पेस VIP कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव कंपनी के स्पेसशिप नेपच्यून का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि यह फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से अपनी पहली उड़ान भरेगा।

स्पेस से धरती के लोगों से जुड़ सकेंगे यात्री

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पेस बैलून समुद्री स्तर से 1 लाख फीट ऊपर जाएगा, उसमें मौजूद यात्रियों को वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। इसके जरिए वो अपनी यात्रा को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अपने दोस्तों और घरवालों से भी जुड़ सकते हैं। यात्रियों को पृथ्वी की कर्वेचर (वक्रता) पर सूर्योदय देखने का भी मौका मिलेगा। dinner in space

स्पेस की थीम पर बेस्ड होगा मेन्यू

इस यात्रा में स्पेस बैलून में खास डिनर परोसा जाएगा। इसके लिए शेफ रसमस मंक स्पेशल मेन्यू तैयार कर रहे हैं। यह स्पेस की थीम पर आधारित होगा। हालांकि, फिलहाल मेन्यू फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि शेफ रसमस कोपेनहेगन के रेस्तरां एल्केमिस्ट में काम करते हैं। इसे पिछले 4 साल के अंदर बेहतरीन खाने और सुविधा के लिए 2 बार मिशेलिन स्टार मिल चुका है।

अगले महीने से शुरू होगी टेस्ट ड्राइव

महंगी टिकट होने के बावजूद यात्रा की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर ही लोग इसके लिए रजिस्टर कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यात्रा के लिए टेस्ट ड्राइव अप्रैल 2024 में शुरू होगी।

फ्रांस की कंपनी भी स्ट्रैटोस्फियर में खिलाएगी खाना

स्पेस VIP अंतरिक्ष में भोजन का मौका देने वाली पहली कंपनी नहीं है। पिछले साल फ्रांस की कंपनी जेफाल्टो ने भी ऐसी ही घोषणा की थी कि वो 2025 से लोगों को करीब 1.09 करोड़ रुपए में स्ट्रैटोस्फियर में एक बैलून में खाना खिलाएगी। ये भी पढ़ें - CAA को लेकर अमेरिका की चिंता पर भारत ने दिया करारा जवाब, विदेश मंत्रालय बोला- CAA हमारा आंतरिक मामला; सीमित समझ रखने वाले हमें ज्ञान न दें
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts