Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : अमेरिकी नौसेना का विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा, सभी 9 कर्मी सुरक्षित

VIDEO : अमेरिकी नौसेना का विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा, सभी 9 कर्मी सुरक्षित
वॉशिंगटन। बारिश के दौरान अमेरिकी नौसेना का एक सैन्य विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान सोमवार को रनवे से फिसल गया और केनियोहे खाड़ी में चला गया। यह घटना होनोलूलू से 10 मील दूर यूएस मरीन बेस पर घटी है। विमान में सवार सभी नौ कर्मियों को कोई चोट नहीं आई और नाव से तट की ओर लाकर बचाया गया।

समुद्र में तैरता दिखा विमान

यह अमेरिकी नौसेना का P-8ए विमान था, जो लैंडिग से चूक गया था और समुद्र में जा गिरा। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। सामने आए वीडियो में विमान को केनोहे खाड़ी में तट के पास तैरते हुए दिखाया गया, साथ ही बचाव दल को मदद के लिए दौड़ना पड़ा। तटरक्षक के प्रवक्ता रयान फिशर ने बताया, ‘‘विमान में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया।'' [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1726976791485849682[/embed]

नौसेना का खुफिया विमान है P-8ए

दरअसल, अमेरिकी नौसेना का P-8ए विमान खुफिया जानकारी जुटाने के लिए लगाया जाता है। P-8ए का निर्माण बोइंग द्वारा किया गया है और इसके कई हिस्से 737 वाणिज्यिक जेट के समान हैं। यह बेस 25,000 से अधिक नौसैनिकों, नाविकों, परिवार के सदस्यों और नागरिक कर्मचारियों का घर है। ये भी पढ़ें- US Shooting : अमेरिका के न्यू हैम्पशायर स्थित अस्पताल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts