PlayBreaking News

UPI In France : अब एफिल टॉवर पर जेब से नहीं निकालने होंगे रुपए, ऑनलाइन करें पेमेंट; फ्रांस में लॉन्च हुआ UPI, मोदी बोले- यह देखकर खुशी हुई

Follow on Google News
UPI In France : अब एफिल टॉवर पर जेब से नहीं निकालने होंगे रुपए, ऑनलाइन करें पेमेंट; फ्रांस में लॉन्च हुआ UPI, मोदी बोले- यह देखकर खुशी हुई
इंटरनेशनल डेस्क। भारत का सबसे बड़ा पेमेंट इंटरफेस यूपीआई (UPI) अब फ्रांस में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआत फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर से हुई है। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जब भारत दौरे पर आए थे तब उन्होंने पीएम मोदी के साथ चाय पी थी, और पीएम मोदी ने यूपीआई के जरिए इसकी पेमेंट की थी। जिसे देखकर मैक्रों हैरान रह गए थे। फ्रांस में यूपीआई लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- यह देखकर बहुत अच्छा लगा, खुशी हुई।

UPI के जरिए एफिल टावर के बुक होंगे टिकट

यूपीआई के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, यह UPI को ग्लोबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी 2024 को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को लॉन्च किया। अब लोग UPI के जरिए एफिल टावर के टिकट बुक कर सकेंगे।

भारत यात्रा के बाद मैक्रों ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल, 25 जनवरी को मैक्रों पीएम मोदी के साथ जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान मोदी ने उन्हें UPI पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी थी और इस्तेमाल करना बताया था। इसी के साथ उन्हें पेमेंट करके भी दिखाया था। इसके अलावा दोनों ने चाय पी थी।

PM मोदी के साथ पी गई चाय को कभी नहीं भूलूंगा : मैक्रों

26 जनवरी को मैक्रों ने स्टेट डिनर के दौरान कहा - मैं जयपुर में PM मोदी के साथ पी गई चाय को कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उसका पेमेंट UPI से किया गया था। वो मेरे लिए बहुत खास था। एक अलग अनुभव था। वो चाय हमारी दोस्ती, गर्मजोशी, परंपरा और इनोवेशन का सबसे बेहतरीन उदाहरण था।

पीएम मोदी ने UPI की लॉन्चिंग का किया था ऐलान

पिछले साल जुलाई में अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि भारत और फ्रांस यूपीआई पेमेंट का उपयोग करने पर सहमत हुए थे। इसकी शुरुआत प्रतिष्ठित एफिल टॉवर से होगी।

क्या है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई)

यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। यह एक मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली है। जिसके जरिए आप आसान तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। यूपीआई भारत की ऐसी प्रणाली है, जो कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में प्रदान करती है। ये भी पढ़ें - अमेरिका ने इराक-सीरिया में 85 ईरानी ठिकानों पर किया हमला, 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत का दिया जवाब; रक्षा मंत्री बोले- यह तो बस शुरुआत है
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts