ताजा खबरव्यापार जगत

RBI की नई तैयारी, एटीएम कार्ड होंगे गुजरे जमाने की चीज, अब UPI से होंगे ATM में पैसे जमा, कैश भी निकाल सकेंगे

बिजनेस डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा है कि अब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी (UPI) से ATM में पैसा भी जमा किया जा सकेगा। फिलहाल लोगों को कैश ले जाकर मशीन में डालना पड़ता है और एक प्रोसेस के बाद ही पैसा किसी अकाउंट में ट्रांसफर होता है। उन्होंने कहा कि यह सर्विस CDM (कैश डिपॉजिट मशीन) में उपलब्ध कराई जाएगी। अभी CDM से कैश डिपॉजिट करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इस नई सुविधा के जरिए देश के करोड़ों लोगों को अब एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे अपने UPI के जरिए पैसे जमा और निकाल सकेंगे।

कार्ड ब्लॉक होने पर भी जमा होगा पैसा

यदि RBI, UPI से कैश डिपॉजिट की सुविधा लाता है तो जेब में कार्ड रखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इससे ATM कार्ड चोरी हो जाने या बनवाने की समस्याएं ही दूर हो जाएंगी। साथ ही अगर ATM कार्ड खो जाता है तो उसे ब्लॉक कराने के बाद भी कैश डिपॉजिट करने में समस्या नहीं होगी।

ऐसे काम करेगी नई तकनीक

RBI, ATM मशीन पर UPI की यह नई सुविधा एड करेगा। इसके बाद थर्ड पार्टी ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिए एटीएम मशीन से UPI के जरिए कैश डिपॉजिट कर सकेंगे। इसके तहत एटीएम की स्क्रीन पर ही UPI/QR Code का ऑप्शन आएगा। जैसे ही इसे स्कैन करेंगे तो इसके बाद खाते की बैंक डिटेल दर्ज करनी होगी। QR Code स्कैन करने के बाद UPI PIN डालते ही बैंकिंग डिटेल्स स्क्रीन पर नजर आने लगेंगी। इस डिटेल को कंफर्म करने के बाद कैश एटीएम मशीन में रखना होगा। इसके बाद वही प्रोसेस अपनाया जाएगा जो कार्डलेस डिपॉजिट के दौरान होता है।

UPI की अहमियत समझें

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है। NPCI ने 2016 में इसे लॉन्च किया था। UPI में रियल टाइम पेमेंट सिस्टम होता है, जिसकी मदद से आप एक बैंक के अकाउंट से दूसरे बैंक के अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर कर पाते हैं। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता। यह सीधा अकाउंट से लिंक होता है। यह मनी ट्रांजेक्शन का सबसे उन्नत डिजिटल जरिया माना जाता है।

ये भी पढ़ें –RBI Monetary Policy 2024 : महंगे ब्याज से नहीं मिली राहत, सातवीं बार रेपो रेट 6.5% पर बरकरार; FY25 में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान

संबंधित खबरें...

Back to top button