Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : बिजनौर में बस का इंतजार कर रही युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

UP News : बिजनौर में बस का इंतजार कर रही युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बस स्टैंड पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक युवती को रेलवे स्टेशन ले जाने के बहाने से एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

बस का इंतजार कर रही थी युवती

एसपी अभिषेक कुमार झा ने बुधवार को बताया कि एक युवती (23) दिल्ली से आकर चांदपुर जाने के लिए बिजनौर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक ने उससे ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन चलकर ट्रेन पकड़ने की सलाह दी, जिसके बाद युवती उसके साथ ई रिक्शा में बैठ गई। युवक ने उसे मंडावर चौराहे से आगे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। एसपी का कहना है कि पुलिस जांच में पता चला कि युवक का नाम राशिद है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस ने राशिद को बाइक से बैराज रोड पर जाते हुए देखने पर जब रोका तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिससे पैर में लगने से राशिद घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts