Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : बहराइच में ट्रक और कार की टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 घायल

UP News : बहराइच में ट्रक और कार की टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच-नानपारा हाईवे पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा ?

ग्रामीण क्षेत्र के ASP पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब सवा तीन बजे बहराइच-नानपारा हाईवे पर खुदातभारी के पास हुई। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सिजौली निवासी सात लोग कार में सवार होकर बलरामपुर से रुपईडीहा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान नौशाद (25), हामिद (60) और आरिफ (70) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार हाशिम (45), अर्श (10), अरशा बानो (5) और अरशद (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

एक ही परिवार के थे कार सवार

नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) राकेश सिंह ने बताया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 6 बुरी तरह झुलसे, आसपास की बिल्डिंग और मकान भी क्षतिग्रस्त ये भी पढ़ें- देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू, NEET, UGC-NET परीक्षा विवाद के बीच बड़ा फैसला, देर रात नोटिफिकेशन जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts