Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

तीन कृषि कानून पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- एक कदम पीछे हटे हैं, आगे फिर बढ़ेंगे

Follow on Google News
महाराष्ट्र में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानून पर बड़ा बयान दिया है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सरकार कृषि कानून लेकर आई थी कि लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आया। उन्होंने कृषि कानून पारित होने और एक साल बाद उसकी वापसी के लंबे घटनाक्रम के बीच कहा कि हम एक कदम पीछे हटे हैं, लेकिन आगे फिर बढ़ेंगे। ये भी पढ़ें : तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की ओर सरकार का पहला कदम, कैबिनेट ने कानून वापसी के प्रस्ताव को दी मंजूरी

किसान भारत की रीढ़ है : कृषि मंत्री

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कृषि क्षेत्र में निजी निवेश का आज भी अभाव है। लेकिन वो 70 वर्षों की आजादी के बाद बड़ा सुधार था, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का किसान देश की रीढ़ है। अगर किसान मजबूत होगा तो देश निश्चित तौर पर मजबूत होगा। ये भी पढ़ें : Farm Laws: तीनों कृषि कानून हुए निरस्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी, दोनों सदनों से पास हुआ बिल

19 नवंबर को कृषि कानून वापस लिया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2021 को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था। हालांकि अचानक सरकार के इस एलान के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। माना जा रहा है कि विपक्ष ने इस कदम को चुनाव में फायदा लेने के बताया। ये भी पढ़ें : Farm Laws: जानें कृषि कानून वापस लेने के पहले केंद्र ने किसानों को मनाने के लिए क्या- क्या किया

क्या हैं वो तीन कृषि कानून?

  • कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020
  • कृषक (सशक्तिकरण-संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020
  • आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020
राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts