Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- अंग्रेजी बोलने पर शर्मिंदगी महसूस करेंगे लोग, भाषा विवाद के बीच दिया बयान

Follow on Google News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- अंग्रेजी बोलने पर शर्मिंदगी महसूस करेंगे लोग, भाषा विवाद के बीच दिया  बयान
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में लोग अंग्रेजी बोलने पर शर्मिंदगी महसूस करेंगे। उन्होंने भारतीय भाषाओं को देश की संस्कृति के रत्न बताते हुए कहा कि ये भाषाएं हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके बिना हम भारतीय नहीं कहला सकते।

अंग्रेजी बोलने पर शर्मिंदगी महसूस करेंगे लोग

अमित शाह ने दिल्ली में पूर्व सिविल सेवक आईएएस आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा लिखी किताब के विमोचन के मौके पर बोलते हुए कहा कि मेरी बात ध्यान से सुनिए और याद रखिए, इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। चीजों को वो ही कर पाते हैं जो एक बार अपने मन में ठान लेते हैं और मैं मानता हूं कि हमारे देश की भाषाएं, हमारा गहना है।

भारतीय भाषाओं का महत्व

अमित शाह ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके बिना हम भारतीय नहीं कहला सकते। उन्होंने कहा कि आप किसी विदेशी भाषा में अपने इतिहास, संस्कृति और धर्म को नहीं समझ सकते। उन्होंने आगे कहा कि अधूरी विदेशी भाषाओं के साथ संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

भारतीय समाज जीतेगा लड़ाई

अमित शाह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इस लड़ाई को जीतेगा और अपनी भाषाओं पर गर्व करते हुए हम अपने देश को चलाएंगे, विचार करेंगे, शोध करेंगे, निर्णय लेंगे और दुनिया पर शासन करेंगे। इसमें किसी को संदेह करने की कोई जरूरत नहीं है। ये भी पढ़ें- भोपाल में राहुल गांधी के पोस्टर को दूध से नहलाया, कांग्रेस नेताओं ने मनाया जन्मदिन, मंत्री सारंग ने कहा- चमचागिरी की पराकाष्ठा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts