इंदौरमध्य प्रदेश

यात्री बस नदी में गिरी : 2 की मौत, 20 से ज्यादा घायल; खंडवा से इंदौर जा रही थी बस; देखें VIDEO

मप्र के खरगोन जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। खंडवा से इंदौर जा रही यात्री बस स्टेट हाईवे-27 पर भूतिया नदी में गिर गई। ये हादसा सनावद और धनगांव के बीच हुआ है। हादसे में दो यात्री की मौत होने की खबर है। जबकि, 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बस में सवार थे 40 से 50 यात्री

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार शाम को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ। सनावद-धनगांव के बीच नदी में बस गिर गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में एक यात्री की मौत की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। बस खंडवा से इंदौर जा रही थी।

एसपी और कलेक्टर हुए रवाना

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही खंडवा से एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी मौके पहुंच गए हैं। आसपास के गांव वाले भी मदद के लिए पहुंच गए हैं, वहीं प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा है। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

राहगीर और ग्रामीण ने यात्रियों को निकाला

जानकारी के मुताबिक, बस के नदी में गिरने की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। राहगीर और ग्रामीण किनारे से नदी में उतरे और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। नदी में पानी कम होने से इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया। यात्रियों ने बस का दरवाजा खोला और बाहर निकले। इसके बाद कुछ यात्री खिड़की के सहारे भी बाहर निकले।

ये भी पढ़ें: डिंडौरी में लोकायुक्त की कार्रवाई : BEO को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, सस्पेंड ना करने के बदले प्राचार्य से मांगे थे रुपए

सड़क पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद खंडवा-इंदौर के बीच यातायात को रोक दिया गया है। घायलों को ले जाने के लिए रोड को क्लीयर किया गया है। दोनों और करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button