भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया

मध्य प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले ही कर्मचारियों को तोहफा देकर सभी सरकारी कर्मचारियों को खुश कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया जाएगा। यह अक्टूबर के वेतन में जुड़कर नवंबर में मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से सरकारी सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित कर दी गई थी।

50-50 प्रतिशत के हिसाब से होगा भुगतान

राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान किया जाएगा।

https://www.facebook.com/watch/?v=1236450156867847

गौरतलब है कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। मगर सरकार ने दिवाली से पहले ही यह मांग मान ली है। इसे लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

संबंधित खबरें...

Back to top button