जबलपुरमध्य प्रदेश

jabalpur News : खेल हमें जीवन में अनुशासित रहना सिखाता है : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री की उपस्थिति में हुआ पतंग महोत्सव

जबलपुर। खेलों का जीवन में बहुत महत्व है, यह मैं जिंदगी में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कह रहा हूं। दरअसल, खेल हमें जीवन में अनुशासित रहना सिखाते हैं, जिसके कारण हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। यह बातें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जबलपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पतंग महोत्सव कार्यक्रम के दौरान रानीताल स्टेडियम में कही।

पीएम ने दी सांसद खेल महोत्सव की प्रेरणा : तोमर

केंद्रीय मंत्री तोमर ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा मनुष्य के समग्र विकास के लिए खेलों का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमें अनुशासन सिखाता है, क्योंकि खेल में नियमों का विधिवत पालन ना हो तो कोई भी खेल पूरा नहीं हो सकता। इसीलिए जो भी लोग खेल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हैं वे नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।

इसके बाद सांसद राकेश सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, क्योंकि उनका मानना है देश के युवाओं को अपने शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों में हिस्सा लेना अत्यंत आवश्यक है। इसी को लेकर जबलपुर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें हर स्तर के खेलों का आयोजन हो रहा है।

10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि हमारे देश के नौजवानों को रोजगार कैसे उपलब्ध हो, इसके लिए वह ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे अनेक कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए हमारी सरकार प्रतिमाह 75,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नियुक्ति पत्र दे रही है।

गुलेल से निशाना लगाते हुए केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर ।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने उड़ाई पतंग

मंचीय कार्यक्रम के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसद राकेश सिंह के साथ सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों ने पतंग उत्सव में पतंग उड़ाई। इस दौरान कृषि मंत्री तोमर ने गिल्ली डंडा, गुलेल, कंचा, पिटुल खेल का भी आंनद लिया।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक सुशील तिवारी, नंदनी मरावी, डॉ. जितेंद्र जामदार, जिपं अध्यक्ष संतोष बरकड़े, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक भीष्म सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, आंनद बर्नाड, एसके मुद्दीन, अभिलाष पांडे, अरविंद पाठक, मनोरमा पटेल, रिंकू विज आदि मंचासीन थे।

ये भी पढ़ें: खेल के मैदान को राजनीति से दूर रखें : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button