PlayBreaking News

Bihar Bridge Collapse : गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल, पहले भी इसी पुल का गिरा था स्लैब, देखें VIDEO

Follow on Google News
Bihar Bridge Collapse : गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल, पहले भी इसी पुल का गिरा था स्लैब, देखें VIDEO
बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार को गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुल गिरने की घटना का वीडियो बनाया। यह दूसरी बार है जब पुल गिरा है। पुल के चार पिलर भी नदी में समा गए। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा है। इस पुल का निर्माण खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए किया जा रहा था। पिछले साल अप्रैल में भी इस पुल का एक सेगमेंट गिर गया था। स्थानीय लोगों ने इस पुल के गिरने का वीडियो भी बनाया और ये तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं। https://twitter.com/psamachar1/status/1665372025341497350

सीएम नीतीश ने किया था शिलान्यास

बता दें कि इस पुल की लागत करीब 1750 करोड़ रुपए है और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस पुल को एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को खगड़िया जिले के परबत्ता में पुल निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 9 मार्च 2015 को पुल निर्माण का काम शुरू हुआ था। इस पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है।

पिछले साल 100 मीटर का हिस्सा गिरा था

दरअसल, इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पिछले साल भी गंगा नदी में गिर गया था। तीन पिलरों के 36 स्लैब यानी करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया था। रात में काम बंद था, इसलिए जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पुल निगम के MD के साथ एक टीम ने वहां जाकर जांच भी की थी। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts