Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया में तेज रफ्तार का कहर... बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई, शहडोल के खनिज निरीक्षक सहित 5 की मौत

उमरिया में तेज रफ्तार का कहर... बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई, शहडोल के खनिज निरीक्षक सहित 5 की मौत
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उमरिया से शहडोल जा रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घुनघुटी     पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 पर मझगवां गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे और वह उमरिया से शहडोल जा रहे थे। जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटते समय रास्ते में उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की हुई शिनाख्त

मृतकों की पहचान शहडोल जिले के लोक सेवा प्रबंधक अवनीश दुबे, खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सरिवान (सब इंजीनियर), प्रकाश जगत, अमित शुक्ला के रूप में हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- लखनऊ में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts