जबलपुरमध्य प्रदेश

उमरिया : संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन में काम कर रहे 3 मजदूर झुलसे, जानें कैसे हुआ हादसा

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार दोपहर हादसा हो गया। संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन में काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए। तीनों मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैस नहीं थे। साधारण कपड़ों में यह मजदूर काम कर रहे थे।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मजदूरों को संभालने के लिए अन्य मजदूर दौड़ पड़े। दुर्घटना में घायल मजदूरों का नाम प्रमोद सेन, दीपक गहरवार एवं मेजर सिंह है।

ये भी पढ़ें- उमरिया में अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी, 3 लोग घायल

ठेका कंपनी के थे मजदूर

संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ इंजीनियर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट में झुलसने वाले तीनों मजदूर ठेका कंपनी के हैं। बता दें कि ये तीनों मजदूर ईको-लॉजिस्टिक कंपनी के लिए काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, ईको-लॉजिस्टिक कंपनी को संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट में अनलोडिंग एवं ओ एंड एम का कार्य करने का जिम्मा मिला हुआ है।

ये भी पढ़ें- उमरिया में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत; 4 घायल

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button