Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन ने रूस की पश्चिमी सेनाओं के साथ संघर्ष में अपने 650 सैनिक खोए

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी युद्ध के संबंध में दी जानकारी
यूक्रेन ने रूस की पश्चिमी सेनाओं के साथ संघर्ष में अपने 650 सैनिक खोए

कीव। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में रूस के जैपाद (पश्चिम) समूह के साथ लड़ाई में अपने 650 से अधिक सैनिकों को खो दिये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, ‘दुश्मन ने 650 सैनिकों, एक अमेरिका निर्मित एम113 बख्तरबंद कार्मिक वाहक और 12 वाहनों को खो दिया।

मंत्रालय ने कहा कि रूस के युग (दक्षिण) समूह की सेनाओं के साथ लड़ाई में यूक्रेन ने अपने 610 सैनिकों को खो दिया है और रूस के सेंट्र (केंद्र) बलों के समूह के साथ लड़ाई में अन्य 325 सैनिकों को खो दिया है। मंत्रालय ने कहा कि रूस के सेवर (उत्तर) समूह की सेनाओं ने एक यूक्रेनी जवाबी हमले को विफल कर दिया है और कीव ने 170 से अधिक सैनिकों को खो दिया है।

रूस, यूक्रेन ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

यूक्रेन और रूस ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। दोनों देशों के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पूर्व, तीन सप्ताह पहले भी युद्धबंदियों की इस तरह की अदला-बदली की गई थी। यह बंदी बनाए गए सैनिकों को वापस भेजने के लिए होने वाले समझौतों का हिस्सा है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts