
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में स्कूल खोले रखने या बंद करने पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार स्कूलों को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का विचार कर रही है।
स्कूलों को पूरी तरह ऑनलाइन करने पर विचार चल रहा है और जल्द से जल्द इस पर निर्णय लिया जायेगा। मान. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार हमने लगातार टेस्टिंग बढ़ाई है। विगत 24 घंटे में प्रदेश में लगभग 80 हजार टेस्ट किये गये हैं। जो एक बड़ी उपलब्धि है। pic.twitter.com/ocDqsowLmU
— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) January 12, 2022
मंत्री विश्वास सारंग ने क्या कहा ?
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्कूलों को पूरी तरह ऑनलाइन करने पर विचार चल रहा है और जल्द से जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार हमने लगातार टेस्टिंग बढ़ाई है। 24 घंटे में प्रदेश में लगभग 80 हजार टेस्ट किए गए हैं। जो एक बड़ी उपलब्धि है।