Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी गिरफ्तार, ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज

उज्जैन में निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी गिरफ्तार, ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ऊर्फ ममता जोशी गिरफ्तार हो गई है। मंदाकिनी के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही तुरंत चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दरअसल, मंदाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद उन्होंने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। इसके बाद से ही उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंदाकिनी पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस साध्वी मंदाकिनी से पूछताछ में जुटी हुई है। थाने लाकर महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर की गई ठगी के प्रकरण में जांच शुरू कर दी है। https://twitter.com/psamachar1/status/1790289433771864436

क्या है पूरा मामला

साध्वी मंदाकिनी पुरी ने उज्जैन के एक संत से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए ले लिए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने चिमनगंज मंडी थाने में की थी। महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर निर्दोष संतों के साथ 420 करने वाली निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके अगले दिन मंदाकिनी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। तभी से वह जिला अस्पताल में भर्ती थीं। मामला उजागर होने के बाद अखाड़ा परिषद ने साध्वी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया था। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि मंदाकिनी पुरी के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी के प्रकरण में उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें- मतदान कराकर लौट रहे मतदान दल की बस खड़े ट्रक से टकराई, होमगार्ड जवान की मौत, 9 घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts