यूजीसी नेट जून 2026: एनटीए ने जारी की री-एग्जाम की सिटी स्लिप, 9 और 10 सितंबर को होगी परीक्षा

NTA ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के री-एग्जाम के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है। इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को, जबकि सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को होगी। सिटी स्लिप में सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
तीन विषयों के लिए जारी हुई सिटी स्लिप
UGC NET जून 2026 में इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। NTA ने इन तीनों विषयों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इन 52 बड़े मंदिरों में स्मार्टफोन पर बैन, अब 5 रुपए में जमा करना होगा फोन; रील और वीडियो बनाने पर भी रोक
9 और 10 सितंबर को होगी परीक्षा
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को आयोजित होगी। इंग्लिश का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और कॉमर्स की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं
NTA ने उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। इस स्लिप का उद्देश्य उम्मीदवारों को पहले से यह बताना है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश नहीं दिए गए हैं।
एडमिट कार्ड में मिलेगा पूरा पता
परीक्षा केंद्र का पूरा एड्रेस और जरूरी दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराए जाएंगे। NTA एडमिट कार्ड अलग से जारी करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा। सिटी स्लिप मिलने के बाद भी परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को वैध एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
शिकायतों के बाद दोबारा परीक्षा का फैसला
UGC NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर को लेकर NTA को कई शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए एजेंसी ने एक कमेटी गठित की थी, जिसकी जांच में तीनों पेपर से जुड़ी कई तरह की गलतियां सामने आईं। इसके बाद कमेटी ने इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिश की, जिसके आधार पर NTA ने री-एग्जाम कराने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, सीईओ का ऐलान भी आज
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा सिटी स्लिप
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होम पेज पर UGC NET जून 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड सहित मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें। सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी। इसे डाउनलोड कर इसकी कॉपी सुरक्षित रख लें और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार करें।




















