Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : सगाई समारोह में बड़ा हादसा, गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से दो साल के मासूम की मौत

Bhopal News : सगाई समारोह में बड़ा हादसा, गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने से दो साल के मासूम की मौत
भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक सगाई समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 2 साल का मासूम अक्षांश साहू खेलते-खेलते खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिर गया। आनन-फानन में मासूम को निकाला और अस्पताल में ले जाया गया। जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खेलते-खेलते कढ़ाई के पास पहुंचा बच्चा

जानकारी के मुताबिक, ये घटना चाचा की सगाई के दौरान हुई, जब समारोह लगभग समाप्त हो चुका था और हलवाई भी जा चुके थे। परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तभी अक्षांश खेलते-खेलते हुए गर्म तेल की कढ़ाई के पास पहुंचा। किसी के कुछ समझने से पहले वह कढ़ाई में गिर गया। दूर खड़े पिता की नजर बच्चे पर पड़ी तो वे तुरंत दौड़े। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा 50% तक झुलस गया था। हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खुशियां मातम में बदलीं

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिवार का हाल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। सगाई समारोह की खुशियां इस दर्दनाक हादसे के कारण मातम में बदल गईं। मासूम की मौत के बाद से परिवार सदमे में है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts