बॉलीवुडमनोरंजन

सैम बहादुर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, विक्की कौशल ने टीजर शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लकेर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच विक्की ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। एक्टर ने फिल्म का टीजर शेयर करने के साथ ही रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘सैम बहादुर’

सैम बहादुर के टीजर के जरिए उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। इसमें विक्की भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 365 दिन बाद…1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में सैम बहादुर रिलीज होगी। बता दें कि, फैंस को फिल्म का टीजर बेहद पसंद आ रहा है।

फिल्म में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा

फिल्म में विक्की महानतम युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म में मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू के रूप में सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख नजर आएंगी। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट और रॉनी स्क्रुवाला ने प्रोड्युस किया है।

कौन थे सैम मानेकशॉ?

सैम मानेकशॉ देश के सबसे महान फौजी अफसरों में से एक थे। 1973 में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया। वो इस पद से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय जनरल थे। भारत सरकार ने 1972 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वे वेलिंग्टन चले गए, जहां साल 2008 में उनका निधन हो गया।

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

इस फिल्म में मेघना गुलजार और विक्की कौशल दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं, इससे पहले दोनों 2018 में आई ‘राजी’ में काम कर चुके हैं। वहीं विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वे जल्द ही ‘गोविंदा नाम मेरा’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। इसका प्रीमियर 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button