अंतर्राष्ट्रीय

तुर्की की कोयला खदान में विस्फोट : हादसे में 25 लोगों की मौत… 20 घायल, अभी भी फंसे हुए हैं कई मजदूर

उत्तरी तुर्की में एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में भी कईयों की हालत नाजुक बताई जा रही है। देश के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने जानकारी देते हुए बताया कि, खदान में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

विस्फोट के वक्त खदान में कितने लोग मौजूद थे?

यह घटना शुक्रवार (14 अक्टूबर) देर रात को काला सागर के किनारे बसे बार्टिन के अमासरा शहर की सरकारी टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुई। होम मिनिस्टर सोयलू मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विस्फोट के समय खदान के अंदर करीब 110 लोग मौजूद थे।

कैसे हुआ विस्फोट?

ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि, खदानों में पाई जाने वाली ज्वलनशील गैसों की वजह से धमाका हुआ होगा। वहीं इस हादसे के बाद राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने साउथ-ईस्ट तुर्की की निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है। अब वह अमासरा जाएंगे।

खदान में 300 मीटर नीचे हुए विस्फोट

बार्टिन गवर्नर के कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि, स्थानीय समय के अनुसार विस्फोट करीब 15:15 बजे खदान के प्रवेश द्वार से 300 मीटर नीचे हुआ। इसमें कई लोग खदान के प्रवेश द्वार से 300 मीटर नीचे फंसे थे, जबकि 5 लोग करीब 350 मीटर नीचे फंसे थे।

2014 की घटना में हुई थी 300 की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के मानीसा प्रांत में मई 2014 में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 301 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। बताया गया था कि, इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से धमाका हुआ था। विस्फोट के दौरान करीब 580 लोग खदान में फंस गए थे।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button