Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, विवादों के बीच हटाए गए DP गुप्ता, ADG विवेक शर्मा बने नए परिवहन आयुक्त

परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, विवादों के बीच हटाए गए DP गुप्ता, ADG विवेक शर्मा बने नए परिवहन आयुक्त
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े बदलाव करते हुए डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त के पद से हटा दिया है। उनकी जगह एडीजी (ADG) विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह निर्णय परिवहन विभाग से जुड़े विवादों और लोकायुक्त की छापेमारी के बीच लिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।

डीपी गुप्ता को पुलिस मुख्यालय भेजा गया

अब तक परिवहन आयुक्त का पद संभाल रहे डीपी गुप्ता को वापस पुलिस मुख्यालय में भेजा गया है। इस बदलाव का कारण विभाग में हाल ही में उजागर हुए विवाद और कांडों को माना जा रहा है, जिनकी वजह से विभाग को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

सौरभ शर्मा कांड के बाद विवादों में विभाग

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के कांड के उजागर होने के बाद मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की देशभर में बदनामी हुई। इस कांड ने विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। इस विवाद ने राज्य सरकार को विभाग में सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। राज्य सरकार ने विभाग में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ADG विवेक शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे विभाग में पारदर्शिता और प्रभावी कार्यशैली सुनिश्चित की जा सके।

नए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा से उम्मीदें

ADG विवेक शर्मा, पुलिस विभाग में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विभाग में सुधार होगा और हाल के विवादों से उबरकर बेहतर प्रशासन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts