Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आईपीएल में आज: सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे फेज में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। राजस्थान को IPL के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करना ही होगा। राजस्थान के अभी नौ मैचों से 8 अंक हैं। वहीं, SRH की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है और वह सिर्फ सम्मान बचाने उतरेगी। हालांकि इस टीम को अभी 5 मैच और खेलने हैं और यह कई टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।

प्वाइंट टेवल में सबसे नीचे है हैदराबाद

राजस्थान 9 मैचों में से चार मुकाबले जीती है और 8 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद को 9 मैचों में सिर्फ एक में ही सफलता मिली है और टीम के 2 अंक हैं। यूएई में IPL के दूसरे फेज की शुरुआत के बाद से राजस्थान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दो रन से जीत दर्ज की, जबकि शनिवार को उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट और पंजाब के खिलाफ 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आमना-सामना

दोनों ही टीमों के बीच लीग में कुल 14 मैच हुए हैं। इसमें दोनों टीमों ने 7-7 मैचों में जीत हासिल की है। यूएई में दोनों टीमें तीन बार भिड़ चुकी हैं। इसमें राजस्थान ने दो और हैदराबाद ने एक मैच जीता।

राजस्थान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने IPL-2021 फेज-2 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं। पंजाब के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के जोरदार आखिरी ओवर से राजस्थान को जीत मिली। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर हैदराबाद को इस फेज में दो मैचों में हार मिली है।

बल्लेबाजी में टीम कमजोर

राजस्थान के गेंदबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, बल्लेबाजी में टीम कमजोर नजर आई है। शनिवार को दिल्ली की मजबूत टीम को राजस्थान ने 154 के कुल स्कोर पर रोक दिया था, लेकिन बल्लेबाजी में सैमसन को छोड़कर (70*) सभी ने निराश किया। युवा यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोमरोर ने पंजाब के खिलाफ बल्ले से शानदार योगदान दिया था, लेकिन दिल्ली के खिलाफ दोनों विफल रहे थे।

बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर रहे

लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर जैसे स्टार बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। ऑलराउंडर रियान पराग और राहुल तेवतिया भी अब तक दूसरे फेज में रन बनाने में नाकाम ही रहे हैं। गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, कार्तिक त्यागी और चेतन सकारिया की तिकड़ी प्रभावशाली रही है। वहीं तबरेज शम्सी और तेवतिया ने स्पिन में अच्छा काम किया है।

हैदराबाद के लिए खराब रहा सीजन

हैदराबाद के लिए आईपीएल का 14वां सीजन बेहद खराब रहा है। टीम को अब तक नौ मैचों में से आठ में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अब तक इस सीजन में प्लेइंग-11 चुनने में जूझती दिखी है। न तो उसके बल्लेबाजों और न ही गेंदबाजों ने जीत को लेकर कोई जज्बा दिखाया है। टीम को अपने बेस्ट बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की कमी खल रही है।

कई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म

हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी समस्या अहम खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना है। डेविड वार्नर करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। कप्तान केन विलियम्सन भी खास खेल नहीं दिखा पा रहे। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अब तक लय हासिल नहीं कर सके हैं। टी. नटराजन के कोरोना संक्रमित होने के कारण हैदराबाद की गेंदबाजी की धार पहले से कमजोर हो चुकी है।

कप्तान का बल्ला खामोश है

डेविड वार्नर और कप्तान केन विलियमसन का बल्ला भी अभी खासा कमाल नहीं दिखा रहा है। मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, केदार जाधव और अब्दुल समद भी रन नहीं बना सके हैं। हैदराबाद की गेंदबाजी स्पिनर राशिद खान पर निर्भर रही है। वहीं, तेज गेंदबाज खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने भी खासा निराश किया है। जेसन होल्डर ने पिछले मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। उनसे फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित और संदीप शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, एविन लुईस, लियाम लिविंगस्टोन, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया। https://twitter.com/IPL/status/1442210731970097157  
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts