Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में तिहाड़ जेल के 80 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में तिहाड़ जेल के 80 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
नई दिल्ली। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल प्रशासन सख्त हो गया है। तिहाड़ जेल के 80 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसमें 5 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 9 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, 8 हेड वार्डन, 50 वार्डन शामिल हैं। 2 मई को तिहाड़ जेल में गोगी गैंग के 4 सदस्यों ने टिल्लू की जेल के अंदर ही हत्या कर दी थी।

अब तक 171 जेल स्टाफ का तबादला

जानकारी के मुताबिक, इनमें से कुछ स्टाफ को तिहाड़ से मंडोली और कुछ को मंडोली से तिहाड़ भेजा गया है. इससे पहले 11 मई को 99 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया था। टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद अब तक 171 जेल स्टाफ का तबादला हो चुका है। सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें ऐसा दिख रहा था कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे। इससे पहले तिहाड़ में 14 अप्रैल को भी गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की इसी पैटर्न पर हत्या कर दी गई थी।

2 मई को हुई थी टिल्लू की हत्या

2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप कथित तौर पर गोगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने लोहे की ग्रिल उखाड़ कर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर हमला कर दिया। बदमाश ने लोहे के छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया। जिसके बाद बुरी तरह से घायल टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में ये भी सामने आया था कि, हमलावर ताजपुरिया को पिछले दो से तीन साल से मारने का प्लान बना रहे थे।

रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था टिल्लू का नाम

टिल्लू ताजपुरिया का नाम रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था। रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने 24 सितंबर 2021 में जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे। बता दें कि, टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल से ही कुख्यात बदमाश नवीन बाली, कौशल और गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग ऑपरेट करता था। रोहिणी कोर्ट मामले के समय टिल्लू मंडोली जेल में बंद था और उसकी गोगी गैंग से दुश्मनी थी। टिल्लू का नाम इस शूटआउट से जुड़ा था। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts