Tikamgarh News : कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस का छापा, बेटे शाश्वत सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tikamgarh News : कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस का छापा, बेटे शाश्वत सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के ताल दरवाजा स्थित मकान पर बुधवार (24 जुलाई) को असम पुलिस ने छापामारा कार्रवाई की है। टीम ने उनके बंगले पर सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद रहे। विधायक के घर पर छापेमारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके बंगले पर जुट गए।

कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टीम टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा इलाके में स्थित कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पहुंची। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि विधायक के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ असम में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में असम पुलिस का एक दल यहां आया और उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद मांगी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम तीन घंटे तक तलाशी लेने के बाद वापस चला गया। वहीं, विधायक ने अभी तक तलाशी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों ने बताया कि यह दूसरी बार है जब असम पुलिस टीकमगढ़ आई है। असम पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पिछले वर्ष सितंबर में शाश्वत सिंह से पूछताछ की थी। ये भी पढ़ें- UP News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में फायरिंग, दो कर्मचारियों को लगी गोली
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts