त्रिशूर में आधी रात मौत का कहर! खड़ी लॉरी से भिड़ी कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ युवकों की जान चली गई। दुर्घटना कैपमंगलम के पास पनमपिक्कुन्नू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुई। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में पंजीकृत कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर निर्माण कार्य के बीच खड़ी लॉरी से कार टकरा गई। हादसा रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत दल को अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
निर्माण कार्य के बीच खड़ी थी लॉरी
पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की दिशा से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। इसी रास्ते पर राष्ट्रीय राजमार्ग-66 का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क पर उसी दिशा में एक लॉरी खड़ी थी। अचानक कार उससे जा भिड़ी। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया और उसमें बैठे लोग अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस, दमकल और बचाव दल को सूचना दी गई। सभी ने मिलकर राहत अभियान शुरू किया।
ये भी पढ़ें: ब्रिक्स के न्यायिक मंच पर भोपाल का जिक्र, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के जरिए सहयोग बढ़ाने पर जोर
कार काटकर निकालने पड़े घायल
दुर्घटना के बाद कार की हालत इतनी खराब थी कि उसमें फंसे लोगों को सामान्य तरीके से बाहर निकालना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मियों को वाहन का हिस्सा काटना पड़ा। बचाव टीम ने काफी प्रयास के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या आठ हो गई। सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेजा गया है।
तमिलनाडु के इंजीनियरिंग छात्र होने की आशंका
हादसे में शामिल कार तमिलनाडु में पंजीकृत है और शुरुआती जानकारी में इसके मदुरै का रजिस्ट्रेशन होने की बात सामने आई है। पुलिस को घटनास्थल से डिंडीगुल स्थित PSNA इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का पहचान पत्र भी मिला है। इसी आधार पर पुलिस को आशंका है कि कार में सवार युवक तमिलनाडु के इंजीनियरिंग छात्र थे। हालांकि, सभी मृतकों की पहचान और उनकेपुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कार लॉरी से किस परिस्थिति में टकराई। सड़क पर निर्माण कार्य आपसी संबंधों की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।
ये भी पढ़ें: निशु आजाद केस पर बोले सौरव दास, हमें फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा
हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, यह पता लगाने में जुटे हैं कि कार लॉरी से किस परिस्थिति में टकराई। सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान खड़े वाहन के लिए पर्याप्त सुरक्षा संकेत या चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा सकती है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिवारों को सूचना दी गई। एक साथ आठ युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस अब दुर्घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।



















