त्रिशूर में आधी रात मौत का कहर! खड़ी लॉरी से भिड़ी कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
केरल के त्रिशूर में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने आठ परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तमिलनाडु नंबर की कार सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह टूट गई। हादसे में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों के इंजीनियरिंग छात्र होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है।
Aditi Rawat
5 Sep 2026


























