खबरें ज़रा हटके

भारत के इस गांव में लोग नहीं बनवाते दो मंजिला घर, 700 साल पहले मिला था श्राप; जानिए क्या है रहस्य

भारत गांवों का देश है। आज भी भारत की एक बड़ी जनसंख्या गांवों में बसती है। यहां हर गांव की अपनी एक अलग कहानी है। आपको जानकार हैरानी होगी कि राजस्थान में एक ऐसा गांव है जहां आज भी लोग घर की दूसरी मंजिल बनाने से डरते हैं। इस गांव में बीते 700 साल से किसी ने अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है।

काफी हैरान करने वाली है इनकी कहानी

चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के उडसर गांव के लोगों का कहना है कि,” इस गांव को श्राप मिला हुआ है कि अगर कोई इस गांव में दो मंजिला घर बनवाएगा तो उसके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस श्राप के पीछे जो कहानी बताई जाती है वो काफी हैरान करने वाली है।

ये भी पढ़ें- हैदराबाद : देश के सबसे पुराने सिकंदराबाद क्लब में लगी आग, 144 साल पुरानी इमारत जलकर राख; अंग्रेजों द्वारा किया गया था स्थापित

700 साल पहले मिला था श्राप

मान्यता है कि इस गांव को 700 साल पहले एक ऐसा श्राप मिला था कि आज भी इस गांव में किसी को भी दो मंजिला घर बनवाने की हिम्मत नहीं हुई। बताया जाता है कि 700 साल पहले इस गांव में भोमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था। भोमिया की पत्नी सती हो गई थी और पूरे गांव को उसने श्राप दे दिया था।

इस वजह से नहीं बनाते दो मंजिला मकान

स्थानीय लोगों का मानना है कि उदसर गांव में करीब 700 साल पहले भोमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था। एक दिन उसे गांव में चोरों के आने की खबर मिली। लुटेरे मवेशियों को चुरा कर ले जाने लगे। इस पर भोमिया लुटेरों से अकेला भिड़ गया, लेकिन चोरों ने उसे लहूलुहान कर दिया। उसके बाद भोमिया दौड़ते-दौड़ते अपने ससुराल पहुंच गया और वहां दूसरी मंजिल पर जाकर छिप गया। लेकिन, चोर पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- MP में अनोखा मामला: मन्नत पूरी होने पर ग्रामीणों ने कराया सामूहिक मुंडन, गांव में बीते साल कोरोना से नहीं हुई मौत

भोमिया की पत्नी ने दिया श्राप

लुटेरों ने भोमिया के ससुराल वालों के साथ भी मारपीट की। भोमिया फिर चोरों से भिड़ गया, लेकिन उन्होंने भोमिया का गला काट दिया। भोमिया फिर भी लड़ते रहे और अपने गांव की सीमा के पास आ गए। आखिर में भोमिया का धड़ उडसर गांव में गिरा। जिसके बाद लोगों ने यहां भोमिया का मंदिर बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भोमिया की मौत के बाद उनकी पत्नी ने गांव वालों को श्राप दिया कि अगर कोई भी गांव में अपने घर की दूसरी मंजिल पर मकान या कमरा बनाएगा तो उस पर विपदा आ जाएगी और खुद सती हो गईं।

मान्यता है कि उस दिन के बाद से उदसर गांव में किसी भी व्यक्ति ने अपने मकान की दूसरी मंजिल नहीं बनाई। यहां तक की नए बनाए जाने वाले मकान में भी दूसरी मंजिल नहीं होती। हालांकि इस घटना का कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है।

 

NOTE- ऊपर दी गई जानकारी की पीपुल्स समाचार पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ये जानकारी यहां दी गई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button