Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : कलयुगी पिता के लिए तीसरी बेटी बनी बोझ... 20 दिन की मासूम को झाड़ियों में फेंका, बोला- मेरी बेटी को बिल्ली उठा कर ले गई है

VIDEO : कलयुगी पिता के लिए तीसरी बेटी बनी बोझ... 20 दिन की मासूम को झाड़ियों में फेंका, बोला- मेरी बेटी को बिल्ली उठा कर ले गई है
इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंदौर शहर में कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी का अपहरण किया और उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया। जब परिवार ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई तो पिता ने कहा कि मेरी बेटी को बिल्ली उठा कर ले गई है। जिसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने तहकीकात की, जहां सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पिता ही अपनी बेटी को ले जाते हुए देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी राम सनेही मिश्रा ने बताया कि बाणगंगा थाने पर गोरी नगर की रहने वाली एक परिवार द्वारा यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, क्यों उनकी बेटी को एक बिल्ली उठा कर ले गई है, कुछ दिन पहले ही मासूम ने परिवार में जन्म लिया है और वह महज 20 दिनों की बालिका है। लेकिन, पुलिस ने जब यह पूरी कहानी सुनी तो वह चौंक गई और पुलिस द्वारा इस मामले की पड़ताल की गई। जहां फुटेज वह अन्य जानकारी को जब निकल गया तो मासूम बेटी का पिता ही उसे घर से ले जाते हुए दिखाई दिया और उसने एक सुनसान मैदान में जाकर बच्ची को रख दिया था। जहां पुलिस ने बच्ची को खोज निकाला है। वहीं, अब पुलिस द्वारा पिता को बच्चों के अपहरण की धाराओं में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। देखें VIDEO...

मासूम को झाड़ियों में क्यों फेंका ?

पुलिस ने जब पिता को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी दो पहले से ही बेटियां हैं। वह परिवार का अधिक बोझ नहीं सह पाता, इस कारण से उसने अपनी तीसरी बेटी को एक सुनसान मैदान में छोड़ दिया कि यदि किसी को वह दिखाई देगी तो वह उसे लेकर जाएगा। लेकिन, उसे नहीं मालूम था कि उसकी यह करतूत उसी के लिए फंदा बन जाएगी। (इनपुट - हेमंत नागले)
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts