Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्कूल से दो एलसीडी सहित पूरा फर्नीचर ही चुरा ले गए चोर

ग्वालियर के तिघरा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वारदात
स्कूल से दो एलसीडी सहित पूरा फर्नीचर ही चुरा ले गए चोर

ग्वालियर। जिले के एक स्कूल में चोर गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठाकर यहां से न केवल बच्चों की पढ़ाई में काम आने वाली दो एलईडी ले गए बल्कि स्कूल का पूरा फर्नीचर और अन्य शिक्षण सामग्री पर भी हाथ साफ कर गए। यह अजीब मामला ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र में सामने आया है। यहां के एक गांव में बने शासकीय स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चोरों ने बच्चों

की शिक्षण सामग्री गायब कर दी। घटना की जानकारी स्कूल के प्रभारी को अवकाश खत्म होने के बाद स्कूल खोलने के दौरान लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, पुरानी छावनी निवासी सुधीर सिंह परमार वर्तमान में तिघरा थाना क्षेत्रांतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला खेरिया कुलैथ में शाला प्रभारी के तौर पर पदस्थ हैं। परमार ने बताया कि शहर के एक एनजीओ द्वारा बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए स्कूल को 50 इंच की दो एलसीडी प्रदान की थीं।

बच्चे इन एलसीडी के माध्यम से गणित, विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करते थे। लेकिन जब स्कूल का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने पर वह विद्यालय के रखरखाव को देखने पहुंचे, तभी उन्होंने देखा कि बच्चों को जिन एलसीडी से पढ़ाया जाता था, वह स्कूल में नहीं है। इसके बाद उन्होंने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो स्कूल से बच्चों की अन्य शिक्षा सामग्री भी गायब थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया शासकीय स्कूल में चोरी की घटना हुई है, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। -शिवकुमार शर्मा, टीआई तिघरा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts