
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए जेसीबी की मदद से कई जगह से फैक्ट्री को तोड़ा भी गया। आग बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित महेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी।
कैसे लगी आग ?
दमकल अधिकारी बलजीत हुड्डा ने बताया कि, शनिवार रात करीब 12:45 बजे बाणगंगा इलाके में महेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। उसकी जांच की जा रही है।
#इंदौर : महेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण #आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू। बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला।#MPNews #PeoplesUpdate #Indore #Fire @MPPoliceDeptt #PlasticFactoryFire pic.twitter.com/9HKsXHEucn
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 21, 2023
आसपास की फैक्ट्रियों को था खतरा
अधिकारियों की मानें तो, आग लगने से आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंच सकता था। ऐसे में सबसे पहले आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित किया गया। क्योंकि आग लगातार विकराल होती जा रही थी, ऐसे में आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने का खतरा था।