Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ससुराल में नहीं था टॉयलेट, दुल्हन मायके आ गई तो लड़के वाले देने लगे धमकी

उज्जैन: शादी कराने वाली संस्था ने लड़के वालों पर लगाया धोखे का आरोप
ससुराल में नहीं था टॉयलेट, दुल्हन मायके आ गई तो लड़के वाले देने लगे धमकी

 उज्जैन। अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की कहानी जैसी ही कहानी उज्जैन की लड़की के साथ दोहराई गई। मगर इस कहानी का अंत फिल्मी नहीं हो सका। लड़के के घर पर शौचालय नहीं था। इससे नाराज होकर लड़की अपने मायके लौट गई। अब लड़के वाले लड़की के साथ शादी कराने वाली संस्था के पदाधिकारियों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महेश शादी ब्याह कराने वाली संस्था महिला एवं बाल सामाजिक कल्याण समिति ने नाथू पिता भागचंद लुहारिया से शिवानी नाम की लड़की की उज्जैन में शादी करवाई थी। समिति की पदाधिकारी रानू ने बताया कि शादी से पहले नाथू के परिजनों ने जो घर बताया था, उसमें सभी सुविधाएं थीं, लेकिन शादी के बाद में पता चला कि घर में टॉयलेट और बाथरूम नहीं है। खाने तक के फाके हैं। ऐसे में लड़की शादी के बाद मायके आई तो ससुराल नहीं लौटी। उसने शर्त रखी कि पहले टॉयलेट-बाथरूम बनवाओ, उसके बाद आ जाऊंगी, लेकिन ससुराल वाले भी लेने नहीं आए और अब शादी कराने वाली समिति के सदस्यों को धमकाया जा रहा है कि लड़की वापस दिलाओ नहीं तो दूसरी से शादी कराओ अन्यथा 10 लाख रुपए दो। रानू ने आरोप लगाया कि रामेश्वर सेन, कमलेश, भागचंद, किशनलाल द्वारा धमकी दी जा रही है।

आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग

रानू के अनुसार, समिति द्वारा शादी कराई जाती है, जिनमें मात्र 25 हजार रुपए शुल्क लिया जाता है जिसमें रकम, भोजन और अन्य खर्च वहन किए जाते हैं। संस्था भी रजिस्टर्ड है, सब कुछ देखने- परखने के बावजूद लड़की वालों के साथ धोखा हो गया। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts