अंतर्राष्ट्रीय

33 दिनों बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा Russia-Ukraine War, अब तुर्की में होने वाली वार्ता पर सबकी नजर

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 33वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 143 बच्चों की मौत हो चुकी है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। वहीं जेलेंस्की ने कहा कि हम शांति चाहते हैं। इसी बीच खबर है कि, रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता मंगलवार को तुर्की में शुरू हो सकती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध ने लील ली 143 बच्चों की जान

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 143 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 216 बच्चे घायल हुए हैं।

मंगलवार को तुर्की में हो सकती है रूस-यूक्रेन शांति वार्ता

क्रेमलिन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता मंगलवार को तुर्की में शुरू हो सकती है। इसने यह भी कहा कि यह जरूरी है कि बातचीत आमने-सामने हो। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता सोमवार शाम से शुरू होगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके तुर्की के समकक्ष तैयप एर्दोगन शनिवार को एक टेलीफोन वार्ता के दौरान इस्तांबुल में बैठक के लिए सहमत हुए थे।

 

जेलेंस्की और पुतिन

रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन सुलह की राह नहीं निकल सकी है।

यूक्रेन का दावा, रूस के 17 हजार सैनिक मार गिराए

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि जब ये युद्ध शुरू हुआ है तब से यूक्रेन ने 17,000 से अधिक रूसी सैनिक मार गिराए हैं। साथ ही यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि रूस के युद्धक विमान तबाह किए गए हैं।

रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर स्लावुटिक को छोड़ा

रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर स्लावुटिक को छोड़ दिया है। बता दें कि यहां चरनोबिल के निष्क्रिय परमाणु संयंत्र में काम करने वाले श्रमिक यहां भारी संख्या में रहते हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना की नई लहर से दहशत: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में घर में Lock हुए लोग, बड़े स्तर पर हो रही जांच

जेलेंस्की बोले- हम शांति की तलाश कर रहे हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह तुर्की में यूक्रेन और रूस की वार्ता होगी। इसमें हमारी प्राथमिकताएं “संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता” की होंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम शांति की तलाश कर रहे हैं। तुर्की में आमने-सामने की बैठक एक अवसर है।

ये भी पढ़ें- UNSC में रूस की बड़ी हार: भारत ने भी नहीं किया समर्थन, यूक्रेन पर रूस के प्रस्ताव का 13 देशों ने किया बहिष्कार

जेलेंस्की बोले- कायर हैं पश्चिमी देश…

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर कायरता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस उत्तर और दक्षिण कोरिया की तरह राष्ट्र को दो भागों में विभाजित करने की कोशिश कर रहा है। उनका देश रूस से अकेले जूझ रहा है। वहीं रूस ने कहा कि उसका मुख्य ध्यान पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर नियंत्रण करने पर है।

संबंधित खबरें...

Back to top button