इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Ujjain : प्रदर्शन में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल, पुलिस कंट्रोल रूम छावनी में तब्दील, एक कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत; देखें VIDEO

उज्जैन। पुलिस कंट्रोल रूम पर चल रहे करणी सेना के प्रदर्शन में आज सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी शामिल हो गए। इसको देखते हुए पूरे पुलिस कंट्रोल रूम को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। वही एक कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 दिनों से जारी है धरना

बता दें कि करणी सेना परिवार द्वारा महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने धरना देकर हड़ताल की जा रही है, जो पिछले 2 दिनों से लगातार जारी है। इधर आज प्रदर्शन में करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी शामिल हो गए।

175 पुलिसकर्मियों को किया तैनात

इसको देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां पर करीब 175 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इधर, प्रदर्शन में शामिल एक कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

(इनपुट-संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें: उज्जैन में थाना प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन, करणी सेना ने कंट्रोल रूम घेरा; पुलिस ने रोका तो भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button