ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

मुरैना में बस हादसा : यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से खाई में जा गिरी, 2 लोगों की मौत, 1 दर्जन से अधिक घायल

मुरैना। जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार भीषण हादसे हो रहे हैं। जौरा थाना इलाके में रविवार रात 10:30 बजे एक और भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बस में सवार लगभग 2 दर्जन से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस ग्वालियर से सबलगढ़ जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सिकरौदा पुल से गिरी बस

जानकारी के अनुसार, यात्री बस ग्वालियर से चलकर सबलगढ़ जा रही थी। तभी बस सिकरौदा पुल के पास पहुंची और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में बस में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने के बाद तुरंत जोरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

रोज दतिया से सबलगढ़ तक जाती है बस

घटना के बाद पता लगा कि यह बस रोज दतिया से सबलगढ़ तक जाती है। इसके साथ ही इस बस की स्थिति कंडम है, लेकिन इसके बावजूद काफी तेज गति से चलती है। यही कारण है कि यह अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन का अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही स्थानीय विधायक सूबेदार सिंह भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

बस पर अनियंत्रित होने से खाई में जा गिरी

एसडीओपी ने बताया है कि यह यात्री बस सिकरोदा फुल को पार कर रही थी। इस दौरान एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर यह खाई में जा गिरी,जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इन घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। गौरतलब है कि मुरैना जिले में लगातार 3 दिन से भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें 2 दिन में 8 लोग जान गंवा दी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button